देवघर, मार्च 19 -- देवघर। कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत करनीबाद स्थित जगत बंधु आश्रम के समीप हुए सड़क दुर्घटना में घायल एक वृद्ध की इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 61 वर्षीय परमेश्वर यादव के रूप में की गई है। वे रोजाना की तरह मंगलवार सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान जगत बंधु आश्रम के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े, जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। लेकिन हालत गंभीर बनी रहने के कारण मंगलवार देर रात डॉक्टर ने जवाब दे दिया। इसके बाद परिजन उन्हें सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ऑन ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.