मैनपुरी, मार्च 13 -- बिछवां। हाइवे के किनारे भेड़-बकरी चराने के दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए अधेड़ की मौत हो गई। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान अधेड़ चरवाह ने दम तोड़ा। मृतक अपने पीछे छह बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। कस्बा बिछवां निवासी 52 वर्षीय जनवेद पाल पुत्र रतीराम पाल गुरुवार की शाम अलीगढ़-कानपुर हाइवे के किनारे भेड़-बकरी चरा रहे थे। तभी शाम छह बजे के लगभग भोले बाबा आश्रम के सामने कुरावली की तरफ से आए अज्ञात वाहन ने उनके टक्कर मार दी। जिससे जनवेद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रात में उपचार के दौरान जनवेद ने दम तोड़ दिया। जनवेद की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के परिजनों का रो रोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.