मथुरा, मार्च 7 -- सौंख। थाना मगोर्रा अंतर्गत गांव ऊमरी निवासी व्यक्ति की रिश्तेदारी में जाते समय दो दिन पूर्व बछगांव-कौंथरा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल की उपचार के दौरान मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। गांव ऊमरी, मगोर्रा निवासी गोवर्धन सिंह (43)अपने गांव से कुछ लोगों के साथ बोलेरो पिकअप गाड़ी से बहज भरतपुर रिश्तेदारी में पुआ खाने जा रहे थे। मृतक के भाई राजवीर ने बताया कि रास्ते में गांव बछगांव-कौथरा मार्ग पर अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए गाड़ी में टक्कर मार दी। इसके चलते गोवर्धन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी जानकारी होने पर उसे बेहतर उपचार को भरतपुर के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां शुक्रवार को उपचार के दौरान गोवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.