लखीमपुरखीरी, मई 2 -- गोला गोकर्णनाथ। शहर के बांकेगंज रोड स्थित मोहल्ला सर्वोदय नगर में एक मैरिज हाल के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गोवंश की दर्दनाक मृत्यु हो गई। ग्राम विकास अधिकारी ललित वर्मा ने नगर पालिका को मृत गोवंश के अंतिम संस्कार के लिए जेसीबी मशीन की मांग की। नगर पालिका के एसआई संदीप वर्मा के निर्देशन पर जेसीबी मशीन मौके पर पहुंची जिसके माध्यम से मृत गोवंश का विधिवत अंतिम संस्कार कराया गया। इस दौरान भारतीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने कहा कि उन्होंने पूर्व में जिलाधिकारी को पत्र भेजकर नगर एवं ब्लाकों की सड़कों पर घूम रहे आवारा गोवंशों को पकड़कर सुरक्षित गौशालाओं में भिजवाने की मांग की थी, ताकि इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र ठोस कदम उठाने की अपील की है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.