रामपुर, दिसम्बर 12 -- मीरगंज थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल मिलक कोतवाली के खाद विक्रेता की गुरुवार को मौत हो गई। यह हादसा बुधवार को मीरगंज थाना क्षेत्र में हुआ था। इसमें खाद विक्रेता ऋषभ घायल हो गए थे। एंबुलेंस के द्वारा बरेली के एक निजी अस्पताल उन्हें पहुंचाया गया था। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। विदित हो कि नगर स्थित मोहल्ला नई बस्ती निवासी वीरेंद्र गंगवार के पुत्र ऋषभ गंगवार 22 वर्षीय जनपद बरेली के तहसील मीरगंज में खाद्य की दुकान चलाते हैं। बुधवार को वह दुकान खोलने के लिए मीरगंज जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम लाभारी कुलछा के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद राहगीरों एवं ग्रामीणों ने घायल को एंबुलेंस के द्वारा बरेली की एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.