जौनपुर, मई 10 -- रामनगर,हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के परेवा गांव स्थित जल निगम की टंकी के पास जमालापुर-बाबतपुर मार्ग पर शुक्रवार देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पैदल घर जा रहे एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार परेवा गांव निवासी 50 वर्षीय सुभाषचंद्र दुबे उर्फ बिंदु बस पर खलासी का काम करते थे। शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे वह रोज की तरह जमालापुर से पैदल घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर पलटने से चालक और अज्ञात वाहन की टक्कर से खलीसी की मौत इसी दौरान जल निगम की टंकी के पास पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। टक्कर की आ...