कानपुर, मार्च 23 -- कानपुर देहात , संवाददाता। मंगलपुर थाना क्षेत्र के लालजीपुरवा गांव के सामने रविवार देर रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार कठरा गांव का युवक सड़क किनारे खड्ड में जा गिरा। इससे उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह उसका शव मिलते ही उसकी तलाश कर रहे परिजन मौके पर पहुंचे तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्षटना के बाद फरार हुए वाहन चालक की तलाश शुरू की है।मंगलपुर थाना क्षेत्र के कठरा गांव का रहने वाला योगेश उर्फ अंशू पुत्र बृजेंद्र स्वरूप श्रीवास्तव रविवार शाम को किसी काम से बाइक लेकर झींझक आया था। यहां से वापस जाते समय देर रात झींझक-खानपुर मार्ग पर लालजी पुरवा गंव के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से वह बाइक सहित सड़क किनारे खड्ड में जा गिरा। इससे उसकी मौके पर ही मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.