फतेहपुर, मार्च 14 -- मलवा। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर थाना क्षेत्र के अल्लीपुर के पास क्रेन में पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बगल से चल रहे ट्रक में क्रेन टकरा गई। जिसके चलते चालक सत्यम अग्निहोत्री निवासी पुलिस लाइन मैनपुरी व परिचालक अमित कुमार गंभीर घायल हो गए। चौकी इंचार्ज यश करण सिंह ने बताया कि चालक व परिचालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां परिचालक अमित की मौत हो गई है। वहीं सत्यम को कानपुर रेफर किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.