शामली, दिसम्बर 3 -- थाना क्षेत्र के गांव अट्टा निवासी एक किसान मंगलवार देर शाम बाइक से घर लौटते समय बुढ़ाना रोड पर रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घायल किसान की पहचान टीकाराम पुत्र निवासी अट्टा के रूप में हुई है। टीकाराम अपने खेत का काम निपटाकर बाइक से घर वापस लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में आकर उन्हें टक्कर मार दी और भाग निकला। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन घायल को तत्काल शामली में निजी क्लीनिक ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए मेरठ के रेफर कर दिया। मेरठ में फिलहाल टीकाराम का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना के संबंध मे...