औरैया, फरवरी 18 -- फफूंद, संवाददाता। थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह खेतों पर जा रहे एक किसान को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे सीएचसी दिबियापुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार गांव बिलराई निवासी 42 वर्षीय राजेंद्र कुमार पुत्र मुंशी लाल सुबह करीब सात बजे अपने खेतों की ओर जा रहे थे। वह दिबियापुर मार्ग पर भाग्यनगर और दयालनगर गांव के बीच पहुंचे ही थे कि पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें घायल अवस्था में पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.