अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की मौत
रुडकी, जून 23 -- कलियर, संवाददाता। कलियर धनौरी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शामली के ग्राम उदपुर निवासी 17 वर्षीय अयान पुत्र उम्मीद अली हाल निवासी नगर पंचायत पिरान कलियर अपने मामा के यहां रह रहा था। मंगलवार को वह बाइक से पीपल चौक से धनौरी की ओर जा रहा था। जैसे ही वह नूर बीबी दरगाह के सामने पहुंचा, तभी पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने ओवरटेक करते समय उसकी बाइक को टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.