सिद्धार्थ, जनवरी 28 -- भवानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। भवानीगंज थाना क्षेत्र के बेंवा-भड़रिया मार्ग पर बयारा पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार एक युवक घायल हो गया। उसे सीएचसी बेंवा में भर्ती कराया गया। बांसी के रहने वाले अवनीश श्रीवास्तव(34) पुत्र ओमप्रकाश श्रीवास्तव अपने पड़ोसी अवधेश पाण्डेय व भवानीगंज थाना क्षेत्र के भानपुररानी गांव निवासी अंकुर श्रीवास्तव के साथ क्षेत्र के बयारा स्थित रॉयल ढाबा से निकल रहे थे,तभी एक अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कार में सवार अवनीश श्रीवास्तव घायल हो गए। किसी ने घटना की जानकारी भवानीगंज पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी बेंवा ले गई जहां उनका उपचार हुआ। थानाध्यक्ष भवानीगंज बृजेश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.