बाराबंकी, नवम्बर 30 -- रामनगर। तेज रफ्तार बेकाबू अज्ञात वाहन दो मोटरसाइकिलों में टक्कर मारते हुए फरार हो गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रामनगर थाना क्षेत्र के महादेवा-रामनगर मार्ग स्थित ग्राम रजनापुर मोड़ के निकट रविवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक दो बाइकों में टक्कर मारते हुए भाग निकला। घटना में मोटरसाइकिलो पर सवार ऋषिकेश श्रीवास्तव पुत्र रवि प्रकाश निवासी हरिचंदपुर जनपद रायबरेली, निखिल सिंह पुत्र मंगल सिंह ग्राम कायमगंज जिला फर्रुखाबाद, तथा राम प्रसाद शुक्ल कानूनगो सूरतगंज घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भिजवाया जहां पर रामप्रसाद और निखिल की हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.