नोएडा, अप्रैल 23 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में 16 अप्रैल की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए साइकिल सवार ने दम तोड़ दिया। वह कंपनी से घर लौट रहे थे। उनके पुत्र ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दिल्ली के वसुंधरा एंक्लेव निवासी अभिषेक शुक्ला ने पुलिस को बताया कि पिता रामजी शुक्ला सेक्टर-58 स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। वह रोजाना साइकिल से ड्यूटी करने के लिए कंपनी जाते थे। 16 अप्रैल की सुबह भी वह साइकिल से कंपनी गए थे। रात करीब 8.30 बजे साइकिल चलाकर घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- डीसीएम ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, साथी घायल जैसे ही वह सेक्टर-22 होते हुए शनि मंदिर के पास पहुंचे तो पीछे से अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। ...