अज्ञात वाहन की टक्कर से ओवरब्रिज से गिरा बाइक सवार
बरेली, जून 2 -- फतेहगंज पश्चिमी। क्षेत्र के माधौपुर फ्लाईओवर पर सोमवार को दोपहर बाद अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार हिमांश पुत्र प्रमोद निवासी ग्राम जाम मीरगंज उछल की फ्लाईओवर से नीचे जा गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को उठाकर बरेली भेज दिया। पुलिस ने घायल को मिनी बाईपास पर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत नाजुक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.