अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक की मौत
सहरसा, जून 6 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। सलखुआ थाना क्षेत्र के कोपरिया वार्ड 12 निवासी 50 वर्षीय मनोज यादव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। गुरुवार रात ऑटो रिक्शा लेकर घर लौटने दौरान मानसी - सहरसा मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मनोज यादव सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल सलखुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। । थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सात बच्चों के सिर से उठा पिता का साया: मृतक अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी, पांच बेटियां और दो बेटे हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.