बोकारो, मार्च 20 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 पेटरवार- बोकारो पथ पर थाना क्षेत्र के लुकैया गांव के पास अज्ञात वाहन के धक्के से एक व्यक्ति घायल हो गया। उक्त घटना बुधवार की रात्रि 9:30 बजे की है। इस घटना में उसे शरीर के विभिन्न हिस्सों पर चोट लगी है। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची 108 एम्बुलेंस से घायल व्यक्ति को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जानकारी अनुसार प्रखंड के सदमा कला पंचायत के भेलवा टांड निवासी छोटू लाल घासी(51 वर्ष) वैन चलाकर दांतू से अपने घर पेटरवार लौट रहा था ,तभी लुकैया के पास अज्ञात वाहन ने वैन (,रिक्शा) को टक्कर मार दी, जिसके चलते वैन चला रहे व्यक्ति घायल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.