जमुई, मई 3 -- जमुई, निज संवाददाता जिले के चरकापत्थर रोड में मकरकेन के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक का पैर तीन ज़गह से टूट गया। जिससे युवक की हालत गंभीर हो गई। घायल युवक को पांडव कुमार सिंह द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां शुक्रवार को डॉक्टर द्वारा प्रारंभिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान चरकापत्थर थाना क्षेत्र के सोनेल टांड़ गांव निवासी सनोज मांझी के पुत्र सतीश कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सतीश कुमार पैदल जा रहा था जैसे ही चरकापत्थर रोड में मकरकेन गांव के पास पहुंचा, इसी दौरान अज्ञात वाहन जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गई। जिससे सतीश कुमार का पैर तीन जगह से टूट गया। फिलहाल सतीश कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है।नाबालिक लड़की को बनाया बंधकअपने घर के कमरे में किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.