बरेली, अप्रैल 15 -- शिवपुरी। जन्मदिन की दावत से लौट रहे चाचा-भतीजे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें भतीजे की मौत हो गई, जबकि चाचा गंभीर घायल हो गए। क्षेत्र के गांव गुरगांवा निवासी आदेश सिंह अपने चाचा जयपाल सिंह के साथ फुहेरे भाई के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने रामपुर के थाना शाहबाद के गांव जागेशवर गए हुए थे। सोमवार देर रात बाइक से दोनों गुरगांवा लौट रहे थे। नवीगंज शाहाबाद गांव के पास उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। सूचना पर रिश्तेदारों ने उन्हे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की मौत जहां 45 वर्षीय आदेश सिंह को मृत घोषित कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.