नई दिल्ली, मार्च 9 -- नई दिल्ली, व.सं.। डाबड़ी में एक अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आरोपी सड़क पर गिरे एक युवक को कुचलते हुए फरार हो गया। घटना 4 मार्च की है। दोनों घायलों को इंदिरा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 33 वर्षीय प्रदीप की मौत हो गई, जबकि 30 वर्षीय मोतीलाल का इलाज जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक जब्त कर सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...