अज्ञात वाहन की टक्कर से एआरओ की मौत
जौनपुर, अगस्त 2 -- रामपुर/बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर-निगोह मार्ग पर शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में बरसठी सीएचसी में तैनात सहायक अनुसंधान अधिकारी दीपक कुमार सरोज की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रामपुर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव निवासी 33 वर्षीय दीपक कुमार सरोज बरसठी सीएचसी में एआरओ के पद पर कार्यरत थे। शनिवार सुबह वह बाइक से ड्यूटी के लिए जा रहे थे। गहरौल गांव के पास उनकी बाइक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पार कर रहे सांप को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.