बागपत, मार्च 16 -- खेकड़ा। कस्बे के बड़ागांव मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा में सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कस्बे के अहिरान मोहल्ला निवासी दीपक ई-रिक्शा से बड़ागांव की ओर से खेकड़ा आ रहा था। जैसे ही वह कोणार्क स्कूल के पास पहुंचा, तभी पीछे से आए एक अनियंत्रित वाहन ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दीपक उछलकर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अज्...