अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, चालक समेत दो गंभीर घायल
औरैया, जून 6 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में चिरुहूली के समीप नेशनल हाईवे पर शनिवार दोपहर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में चालक समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें चिचौली स्थित 100 शैय्या अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव लुधपुरा अजनपुर निवासी सुनील राजपूत पुत्र रामनरेश अपने गांव के ही सुधीर कुमार पुत्र रामकुमार के साथ औरैया से सब्जी खरीदकर ई-रिक्शा से वापस घर लौट रहे थे। बताया गया कि जब वे लोग चिरुहूली के पास नेशनल हाईवे पर पहुंचे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार किसी अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.