रामपुर, अप्रैल 1 -- शाहबाद रोड पर मंगलवार की शाम को तेज रफ्तार वाहन ने ई रिक्शा चालक को रौंद दिया,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुट गई है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आगापुर निवासी मुलायम सिंह (70) ई रिक्शा चलाते थे। मंगलवार की देर शाम मुलायम सिंह सवारी छोड़कर वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान शाहबाद रोड पर मिलक चिकना गांव के पास अज्ञात वाहन ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी,जिससे मुलायम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। घटना के बाद अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.