मेरठ, जून 19 -- मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव डाहर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, शामली जिले के थाना फुगाना क्षेत्र के जोगियाखेड़ा निवासी इस्लामव छोटा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से जौला स्थित भट्ठे से ईंट लेकर मेरठ जा रहे थे। बताया गया कि गांव डाहर के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामु...