सिद्धार्थ, अप्रैल 2 -- मिश्रौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के चेतिया चौकी अंतर्गत मालीजोत चौराहे के पास मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने पैदल जा रहे इलेक्ट्रीशियन की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के चेतिया चौकी अंतर्गत रेहरा दक्षिण टोला निवासी राम जियावन (40) घर पर रहकर इलेक्ट्रीशियन का कार्य करता था। मंगलवार रात करीब नौ बजे वह किसी काम से पैदल ही मालीजोत चौराहे पर गया हुआ था। जहां से काम निपटाने के बाद वह घर लौट रहा था। मालीजोत चौराहे के पास रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को देखकर घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस दौरान किसी ने मुकामी पुलिस क...