हरदोई, मार्च 17 -- हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में इंटर कॉलेज के रिटायर लिपिक के बेटे की मौत हो गई। वह बच्चों को छोड़ने के लिए बाइक से सदरपुर जा रहा था। तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। माधौगंज थानाक्षेत्र के शुक्लपुर भगत निवासी देवशरण कुछ साल पहले सीनियर सिंह इंटर कॉलेज से लिपिक पद से रिटायर हुए थे। उनके तीन बेटै धर्मेंद्र, अनिल और पुनीत हैं। बताया गया कि अनिल फ्रिज बनाने का काम करता था। मंगलवार सुबह अनिल बच्चों को सदरपुर छोड़ने घर से निकला था। मल्लावां-बिलग्राम रोड पर सदरपुर के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। उसे जिला अस्पताल ले गए। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया पर रास्ते में ही अनिल ने दम तोड़ दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.