संभल, मार्च 31 -- कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव सौंधन में सोमवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से अमरोहा निवासी बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। ग्रामीण की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जनपद अमरोहा के गांव भोपुरा निवासी रामगोपाल सोमवार शाम बाइक पर सवार होकर बेटे जगदेव (40) के साथ लकड़ी बेचने के बाद घर लौट रहा था। जैसे ही वह सौंधन गांव से कुछ दूर निकले, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अपने वाहन से ही जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने जगदेव को म...