रायबरेली, जून 12 -- बछरावां (रायबरेली) संवाददाता। लखनऊ -प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की सुबह लगभग 9:00 बजे के करीब एक मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उसे गंभीर चोटें आ गईं। इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। लखनऊ जनपद के रामपुर उतरावां थाना निगोहां का रहने वाला विजय बहादुर 57 वर्ष पुत्र भवानी दीन अपनी मोटरसाइकिल से किसी काम के सिलसिले में बछरावां आ रहा था।वह जैसे ही चुरूवा गांव के निकट पहुंचा तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में उसे गंभीर चोटें आ गई।एंबुलेंस की सहायता से उसे बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उसे रायबरेली रेफर कर ...