गोपालगंज, अप्रैल 29 -- महम्मदपुर थाना क्षेत्र के मझवलिया गांव में बुधवार को सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। मृतक की पहचान स्व. रामनाथ राम के 52 वर्षीय पुत्र बिक्रमा राम के रूप में हुई है, जो ताड़ी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। जानकारी के अनुसार बिक्रमा राम पैदल दुकान पर सामान लेने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- बिलरपुर के समीप सड़क हादसे में अधेड़ की गयी जान सूचना मिलने पर महम्मदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.