सहारनपुर, फरवरी 14 -- शुक्रवार रात गांव महेशपुर में अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टंकार मारी। स्कूटी सवार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गांव खुदाबक्सपुर निवासी अशोक (50)पुत्र रामचंद्र सिंह शुक्रवार देर रात देवबंद से स्कूटी पर सवार होकर गांव लौट रहा था। अभी महेशपुर गांव के समीप पहुंचा था। अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अशोक घायल हो गए। राहगिरियों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम पर भेजा है। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...