अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार की मौत
रुद्रपुर, मई 19 -- सितारगंज, संवाददाता। शक्तिफार्म क्षेत्र में सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सोमवार रात कोतवाली सितारगंज के एमडीटी पर सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही शक्तिफार्म चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए उपजिला चिकित्सालय सितारगंज पहुंचाया। बताया गया कि गुरुनानकनगरी गोठा निवासी 24 वर्षीय मंजीत सिंह उर्फ बिट्टू अपनी पत्नी 22 वर्षीय मन्नू उर्फ सुखविंदर कौर के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में चिकित्सकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.