बिजनौर, फरवरी 24 -- मुरादाबाद हाइवे पर नूरपुर के दौलतपुर बिल्लोच में रामगंगा फीडर केनाल के पुल के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से दो कार सवार गम्भीर घायल हो गए। सोमवार की देर रात अमरोहा जनपद व थाना क्षेत्र के गांव तेलीपुरा निवासी सचिन 25 वर्ष पुत्र जितेंद्र व चाहत 19 वर्ष पुत्र रवि यादव कार से आ रहे थे। मुरादाबाद हाइवे पर दौलतपुर बिल्लोच में रामगंगा फीडर केनाल के पुल के समीप अज्ञात वाहन से हुई टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होगयी तथा दोनों कार सवार गम्भीर घायल होगये। दौलतपुर पुलिस चौकी कर्मियों व ग्रामीणों ने गम्भीर घायलों को मुश्किल से कार में से निकाल कर सीएचसी पहुंचाया। जहाँ से प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.