बाराबंकी, सितम्बर 29 -- बाराबंकी। रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक एलआईसी एजेंट था। अयोध्या जिला के थाना पटरंगा के बकौली मजरे रानीमऊ ग्राम निवासी अशोक वर्मा (40) पुत्र सहजराम एलआईसी एजेंट थे। सोमवार की सुबह वह साइकिल से रामसनेहीघाट स्थित बुढ़वा बाबा मंदिर आए थे। यहां घाट पर स्नान किया और मंदिर में दर्शन किया। इसके बाद वह साइकिल से घर लौट रहे थे। वह साइकिल से लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर रामसनेहीघाट ओवर ब्रिज पर सुबह आठ बजे पहुंचे थे। इसी दौरान उधर से गुजरे तेज रफ्तार वाहन चालक ने इनकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही इनकी मौत हो गई। हादसे में अशोक के मौत की सूचना उनके घर पहुंची तो कोहराम मच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.