रामपुर, मार्च 26 -- रामपुर काठगोदाम नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी।थानाक्षेत्र के नरखेड़ी गांव निवासी शादाब (35वर्ष) मंगलवार रात करीब एक बजे बाइक से रामपुर जा रहे थे।नेशनल हाईवे पर लाला वाला बाग के पास पीछे की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार शादाब बाइक समेत दूर जा गिरे व गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी व घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर उसके घर में कोहराम मच गया। परिजन रात में ही जिला चिकित्सालय पहुंच गए। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। तहरीर आने पर रिपेार्ट दर्ज की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.