लखीमपुरखीरी, फरवरी 21 -- थाना खीरी क्षेत्र के पलिहार बरतेर के पास गुरूवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बताते हैं कि युवक अपनी चचेरी बहन के यहां से शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीतापुर जिले के गांव सहरोई चकराउतपुर निवासी राकेश का 36 वर्षीय बेटा कुलदीप गुरुवार को थाना खीरी क्षेत्र के गांव लौकी निवासी अपनी चचेरी बहन के यहां शादी समारोह में शामिल होने बाइक से आया था। बताते हैं कि इसके बाद वह समारोह से देर रात घर वापस लौट रहा था। पलिहार बरतेर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.