अज्ञात वाहन की चपेट में आने से होटल कर्मी की मौत
हजारीबाग, मई 14 -- चौपारण, प्रतिनिधि। मंगलवार की रात एक सड़क हादसे में होटल कर्मी की जान चली गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंगोत्री होटल के कर्मी सोनू कुमार (37 वर्ष) पिता विजय चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक सोनू कुमार भोजपुर बिहार का रहने वाला था और गंगोत्री होटल में कार्यरत था। मंगलवार की रात करीब 10 बजे वह होटल में अपना काम समाप्त कर सांझा स्थित अपने कमरे पर लौट रहा था।इसी दौरान सड़क पार करने के क्रम में एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सोनू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के संबंध में होटल संचालक रवि रंजन चौबे ने बताया कि सोनू रोजाना की तरह काम खत्म कर वापस जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही चौपारण पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर अस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.