अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हाइड्रा चालक की मौत
लातेहार, अगस्त 29 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। हेरहंज थाना क्षेत्र के आराहारा गांव के समीप शनिवार को एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हाइड्रा वाहन चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिमरिया थाना क्षेत्र के सिकरी गांव निवासी तालेश्वर कुमार महतो 28 के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार तालेश्वर कुमार महतो डीवीसी कंपनी में हाइड्रा वाहन चालक के रूप में कार्यरत था। रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए वह अपने गांव सिकरी गया था। शनिवार को वह छुट्टी के बाद वापस तुबेद कोल माइंस स्थित अपने कार्यस्थल पर लौट रहा था। इसी दौरान आराहारा गांव के समीप अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। यह भी पढ़ें- फोरलेन के डिवाइडर पर घास काट रहे मजदूर को थार ने रौंदा, हुई मौत हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.