धनबाद, अप्रैल 11 -- राजगंज, प्रतिनिधि। राजगंज-कतरास सड़क स्थित राजगंज इंटर कॉलेज के समीप शुक्रवार की सुबह लगभग 8 बजे एक वाहन की चपेट में आने से धावाचिता खेरबाड़ी निवासी बीसीसीएल से सेवानिवृत्त धनेश्वर महतो उर्फ छोटीलाल महतो की मौत हो गई। घटना इतनी भीषण थी कि धनेश्वर का शव सड़क पर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया, जिससे पहचान करना भी मुश्किल हो गया। धनेश्वर महतो राजगंज बाजार से घरेलू सामान लेकर पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ढकने के लिए फटा हुआ बोरा ओढ़ा दिया। क्षत-विक्षत हालत के कारण शव को सड़क से उठाने में काफी परेशानी हुई और लगभग आधे घंटे तक शव वहीं पड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.