अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, तीन घंटे जाम रहा एनएच
बोकारो, सितम्बर 12 -- जैनामोड़, प्रतिनिधि। बोकारो-रामगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जरीडीह थाना क्षेत्र के बकसपुर गांव के समीप शनिवार अहले सुबह सड़क हादसे में 52 वर्षीय रामप्रसाद हजाम की मौत हो गई। वह बकसपुर निवासी स्व. भगतु हजाम के पुत्र थे। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे व सुरक्षा की मांग को लेकर करीब तीन घंटे तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
घटनाक्रम प्राप्त जानकारी के अनुसार रामप्रसाद हजाम रोज की तरह सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान गांव के मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जब ग्रामीण उस रास्ते से गुजर रहे थे तो उन्होंने सड़क पर शव पड़ा देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी।
प्रदर्शन और सहायता सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.