दुमका, नवम्बर 19 -- हंसडीहा प्रतिनिधि। नोनीहाट -हंसडीहा मुख्य मार्ग पर हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंद्रदीप पेट्रोल पंप के पास मुरको पुल पर बुधवार सुबह अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई और आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग जाम कर दिया। मृतक की पहचान नारायण सोरेन (55) ग्राम गरडी, पंचायत लतबेरवा, प्रखंड रामगढ़, के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वे साइकिल से नोनीहाट जा रहे थे, जहाँ साइकिल खड़ी कर उन्हें एक निजी मुकदमे के सिलसिले में दुमका कोर्ट जाना था। इसी दौरान मुरको पुल पर सामने से आए एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हादसे की खबर फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मुआवजे की मांग को लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.