चतरा, अप्रैल 21 -- चतरा, संवाददाता। शहर के पुराना पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मंगलवार की अहले सुबह रोजगार सेवक 35 वर्षीय राजेश कुमार शर्मा की मौत हो गयी। मृतक राजेश बिंड मुहल्ला के रहने वाले थे। वैसे इस दुर्घटना को परिजन इसे सोची-समझी साजिश और हत्या की आशंका जता रहे हैं। मृतक हंटरगंज प्रखंड के डाहा पंचायत में रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम एक शादी समारोह में शामिल होने के लिये किशुनपूर गये थे। जब देर रात तक राजेश घर नहीं लौटा तो परिजन खोजबीन करने लगे। इसी दौरान शहर के पुराना पेट्रोल पंप स्थित फेमस मेडिकल के पास राजेश का शव पड़ा मिला। यह भी पढ़ें- अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा नहीं, मचा रहा मौत का तांडव राजेश के सर के पीछले हिस्से में गहरे जख्म का निशान था। आनन-फान में उसे सदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.