लातेहार, फरवरी 7 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला घायल हो गई। जानकारी के अनुसार बारियातू नाचना निवासी मालती मसोमात पति स्व़ नागेश्वर यादव,अपने घर के पास सड़क किनारे काम कर रही थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक ध्रुव कुमार ने महिला का प्राथमिक उपचार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...