दुमका, जनवरी 24 -- गोपीकांदर, प्रतिनिधि। गोविंदपुर-साहेबगंज स्टेट हाइवे मुख्य सड़क गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोड़ासिमल गांव के पास एक बाइक सवार युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान 25 वर्षीय विनोद मरांडी के रूप में हुआ है जो दुमका जिला अंतर्गत गोपीकांदर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव का रहने वाला है। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही गोपीकांदर थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर घायल विनोद मरांडी को गोपीकांदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां पर उसका प्राथमिक इलाज डॉ सूरज प्रसाद के द्वारा किया गया। डॉ सूरज प्रसाद ने बताया कि सिर तथा चेहरे पर काफी चोट आई है। बेहतर इलाज के लिए दुमका फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.