सहारनपुर, दिसम्बर 12 -- गुरुवार देर शाम कस्बे के स्टेट हाईवे पर दया शुगर मिल के निकट एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर कानूनी कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 21 वर्षीय मोंटू सैनी पुत्र समय सिंह निवासी गांव जोला डिडौली थाना नागल गुरुवार सुबह गागलहेड़ी क्षेत्र में किसी काम के लिए अपनी बाइक से रिश्तेदारी में गया था, वापस लौटते समय देर शाम करीब 8:30 बजे जब वह स्टेट हाईवे स्थित दया शुगर मिल के निकट पहुंचा तो पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी भिजवाया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में हड़...