जौनपुर, फरवरी 10 -- जौनपुर, संवाददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जौनपुर शाहगंज मार्ग पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पास सोमवार की रात 11 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाईक सवार प्रधान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई । जबकि घटना को लेकर तरह-तरह के कयाश लगाए जा रहे हैं। खम्भौरा गांव के 52 वर्षीय प्रधान डा. रामजन्म यादव बाइक से शहर से घर वापस जा रहे थे, जैसे ही वह जौनपुर शाहगंज मार्ग के पूर्वांचल विश्वविद्यालय चौकी के पास पहुंचे थे, इस दौरान किसी अज्ञात वाहन की चपेट मे आ गये उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया और कुचलते हुए वह फरार हो गई। घटना के बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मी वह अन्य लोग मौके पर पहुंचे। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी, लेकिन आनन-फानन में उन्हें लोग जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित...