लखीमपुरखीरी, फरवरी 27 -- लखीमपुर, संवाददाता। थाना भीरा क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी एक पांच वर्षीय बच्चा अपनी मां और छोटे भाई के साथ देवरिया गांव अपनी मौसी के घर शुक्रवार की सुबह बस से जा रहा था। बताते हैं कि सैधरी के पास बस से तीनों उतरे और अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, हादसे में पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई और मां घायल हो गई। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। थाना भीरा क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी जोगेन्द्र का पांच वर्षीय बेटा लक्ष्य अपनी मां और छोटे भाई के साथ शुक्रवार की सुबह बस में सवार होकर देवरिया गांव अपनी मौसी के घर जा रहा था। बताते हैं कि सैधरी के पास बस उतरने के बाद तीनों अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पहुंची पुलिस तीनों को गंभीर घायल हालत में जिला अ...