अज्ञात वाहन की चपेट में आने से नयागांव के युवक की मौत
बेगुसराय, मार्च 18 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। नयागांव थाना क्षेत्र के नयागांव नवटोलिया निवासी अरुण झा के 28 वर्षीय पुत्र जीतेन्द्र कुमार की मौत मंगलवार की मध्य रात्रि एक सड़क हादसे में हो गई। बताया जाता है कि वह बेगूसराय के हर-हर महादेव चौक पर पान की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मंगलवार की दुकान बंद कर जीतेन्द्र कुमार बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान मुफसिल थाना क्षेत्र के पानगाछी के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे तीन वर्ष का एक पुत्र छोड़ गया है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार, जीतेन्द्र ही परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। घटना के बाद बलहपुर-2 पंचायत के मुखिया अंकित कुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.