बस्ती, मार्च 30 -- बभनान (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। बभनान कस्बे से सटे बभनान-गौरा चौकी मार्ग पर बुक्कनपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से रविवार देर शाम मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गई। बस्ती के गौर सीएचसी पर उन्हें घायल अवस्था में लाया गया था, जहां मृत घोषित कर दिया गया। मरने वाले भी गोण्डा जिले के रहने वाले थे। रविवार की देर शाम बभनान कस्बे से सटे बभनान-गौरा चौकी मार्ग पर बुक्कनपुर गांव के समीप मोटरसाइकिल सवार तीन युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। घायल सड़क पर बुरी तरह छटपटा रहे थे। यह दृश्य देखकर गुजरने वालों के रोंगटे खड़े हो जा रहे थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस सेवा से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर पहुंचाया गया। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान श्रीश्याम (19) पुत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.