अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जख्मी वृद्ध महिला की मौत
आदित्यपुर, जून 27 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुधा डेयरी के पास आदित्यपुर-काण्ड्रा मुख्य मार्ग पर गुरुवार की शाम लगभग 4 बजे एक अज्ञात वाहन एक वृद्ध महिला को धक्का मारकर भागा गया। तत्पश्चात स्थानीय लोगों के प्रयास से जख्मी अवस्था में वृद्ध महिला को उपचार हेतु एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उपचार के दौरान आज वृद्ध महिला की मौत हो गई। वृद्ध महिला की उम्र लगभग 70 वर्ष बतायी जाती है तथा वह लाल रंग की साड़ी पहने हुए थी और उसके हाथ में एक झोला भी है। समाचार लिखे जाने तक वृद्ध महिला की पहचान नहीं हो पायी है। वहीं, पुलिस के द्वारा अज्ञात शव का पोस्टमार्टम कराकर पहचान हेतु शीतगृह में रखा गया है। पुलिस प्रशासन महिला की पहचान करने में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.